उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पर्यटकों की कार 50 फीट खाई में गिरी, मामा–भांजी की दर्दनाक मौत; परिवार में कोहराम

रामगढ़/भवाली– उत्तराखंड घूमकर गाजियाबाद लौट रहे पर्यटकों की कार बुधवार देर शाम रामगढ़ क्षेत्र के गागर मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में मामा सचिन और उसकी भांजी लक्ष्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। खुशी-खुशी घर लौट रही परिवार की यात्रा अचानक मातम में बदल गई।

 

 

थकान के चलते झपकी आने से हुआ हादसा संभव

घायल नितिन ने बताया कि वे हल्द्वानी के एक होटल में रुकने वाले थे, लेकिन लगातार दिन–रात ड्राइविंग करने से सचिन काफी थक गया था। आशंका है कि ड्राइव के दौरान उसे झपकी आ गई और कार खाई की ओर चली गई। दुर्घटनास्थल पर सड़क के किनारे लगभग 50 फीट गहरी खाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद लापता 7 मजदूरों की तलाश जारी, चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट

 

कार गिरने के बाद तीन बार पलटी और करीब 20 फीट नीचे एक पेड़ पर जा अटकी। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का पिछला शीशा टूटने पर लक्ष्मी उसी रास्ते से छटककर 50 फीट नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

बहन को घुमाने ले गए थे दोनों भाई

रुचि की शादी रजापुर के विकास से हुई थी, लेकिन पति से विवाद के चलते वह वर्षों से अपने मायके में ही तीन बच्चों के साथ रह रही हैं। तीनों बच्चे विजयनगर स्थित ब्लूम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया युवक को किया गिरफ्तार।

 

कैंची धाम जाने की इच्छा जताने पर दोनों भाई — सचिन और नितिन — बहन रुचि और उसके बच्चों को घुमाने लेकर निकले थे। परिवार की यह यात्रा हादसे के बाद कभी न भूलने वाला दर्द बन गई।

 

 

वाहन में भाजपा का टैग, स्थानीय लोगों में चर्चा

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर भाजपा का टैग लगा था, जिससे यह चर्चा है कि परिवार का किसी रूप में भाजपा से संबंध हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सवारियों को लेकर जा रही मैक्स वाहन के ऊपर अचानक पहाड़ी से गिरा मालबा, दफन हो गई गाड़ी

 

 

परिजन सदमे में, पर्यटक रो-रोकर बेहाल

हादसे के बाद बचाए गए घायल पर्यटक लगातार रो रहे हैं और हादसे की भयावहता से सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सचिन और लक्ष्मी को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा साबित होगी।

 

 

स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।