उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में विजिलेंस का छापा, 3 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर 3000/-  रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में 50 हजार रुपये जीतने का मौका

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से 7000/- रुपये लिए और 4000/- रुपये की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हलचल: गायब सदस्य बोले – “हम अपनी मर्जी से घूमने आए हैं, चिंता न करें, वीडियो शामिल

 

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वीकेंड के दौरान शनिवार, रविवार को हल्द्वानी शहर का पुलिस ने किया यातायात / डायवर्जन प्लान जारी