उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत पर सरकार का कड़ा एक्शन, कई अधिकारी-कर्मचारी दंडित

देहरादून न्यूज़- बागेश्वर जिला चिकित्सालय में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत के मामले पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं।

 

 

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट और कारण बताओ नोटिस के उत्तरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को पद से हटाया और कई को कड़ी चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा में डूब रहे युवक की जान देवदूत बने जल पुलिस के जवान ने बचाई, पढ़े पूरी खबर....

 

 

किस पर क्या कार्रवाई हुई

1. डॉ. तपन शर्मा – प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बागेश्वर

आरोप: असंवेदनशीलता, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करना, प्रशासनिक अक्षमता।

कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से पद एवं दायित्वों से मुक्त। निदेशक कुमांउ मंडक के साथ संबद्ध।

 

 

2. ईश्वर सिंह टोलिया एवं लक्ष्मण कुमार – 108 वाहन चालक

आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं असंवेदनशीलता।

कार्रवाई: एक माह तक कार्य से विरक्त रहने का आदेश, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने चैकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से 19 पेटी नकली शराब के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

3. महेश कुमार (नर्सिंग अधिकारी), हिमानी (नर्सिंग अधिकारी) एवं सूरज सिंह कन्नाल (कक्ष सेवक)

आरोप: कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशीलता व उदासीनता।

कार्रवाई: कठोर चेतावनी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।

 

 

4. डॉ. भूरेन्द्र घटियाल – चिकित्साधिकारी

आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं संवेदनशीलता की कमी।

कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी।

 

 

5. डॉ. अंकित कुमार – बाल रोग विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब पीआरडी में महिला जवानों की संख्या 33 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी, पढ़िये पूरी खबर।

आरोप: संघर्षरत बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाना एवं उदासीनता।

कार्रवाई: प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज।

 

 

सीएम धामी ने दिया सख्त संदेश

इस घटना पर कठोर रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वाली लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।