उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

खटीमा में शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, हंगामे के बाद निलंबित

खटीमा न्यूज़– चकरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक द्वारा छात्रा की अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) भानुप्रताप कुशवाहा का घेराव कर कड़ी नाराजगी जताई।

 

 

 

आरोप है कि खेल शिक्षक ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी और लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी शिक्षक ने वीडियो डिलीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से लालकुआँ में उबाल, पहाड़ विरोधी बयान के बाद कांग्रेस ने विरोध जताकर की ये मांग, वीडियो

 

 

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
बुधवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष आशा बिष्ट, ग्राम प्रधान दीपा देवी, गीता ज्याला, माया चंद, बीडीसी सदस्य नेहा जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीणों का आरोप था कि बीईओ के संरक्षण में शिक्षक लंबे समय से इस तरह की हरकतें कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि आरोपी शिक्षक एक नहीं, बल्कि कई छात्राओं की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। बताया गया कि प्रधानाचार्य ने भी कई बार शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को भीड़ से बचाकर कोतवाली ले गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन और खंड शिक्षाधिकारी ने आरोपी शिक्षक सुखविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Coronavirus: उत्तराखंड में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, रोकथाम व बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 

बीईओ पर भी गिरी गाज
प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा बीईओ पर भी फूटा। इसके बाद मुख्य शिक्षाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा को रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।