उत्तराखण्डकुमाऊं,

सीएम धामी के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- निजी जिम्मेदारी समझें, जनता के कामों को उलझाएं नहीं…सुलझाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के कार्यों को उलझाने के बजाय उनके जल्द समाधान की पहल करें। कई बार अधिकारियों के खिलाफ ऐसी शिकायतें आती हैं। सीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनसमस्याओं को निजी जिम्मेदारी समझें और उनका निराकरण करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पति ने धारदार हथियार से पत्नी की करी निर्मम हत्या, आरोपी ने बहन के घर के पास दिया वारदात को अंजाम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सोमवार को राज्य अतिथि गृह में सीएम धामी ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ बेहतर योजना तैयार कर उनका क्रियान्वयन करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- पंखुड़ियाँ के हल्द्वानी ऑडिशन में 70 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया

 

वही सीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों  से कहा कि आए दिन सोशल मीडिया पर बिजली खपत से ज्यादा बिल आने की शिकायत मिल रही हैै। उन्होंने उर्जा निगम के चीफ इंजीनियर को दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के सुधार के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बिजली घरों में जनसुविधा के लिए बिजली बिल सुधार की व्यवस्था कराने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग, इतिहासकार अजय रावत की बहन की मौत