उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी : सितंबर अंत में होंगे छात्र संघ चुनाव, तारीख तय

नैनीताल न्यूज़– कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार छात्र संघ चुनाव सितम्बर माह में आयोजित किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपतिगणों की सामूहिक बैठक में चुनाव की तिथि 27 सितम्बर 2025 तय कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा में प्रभावित पत्रकारों की मदद करेंगे स्वामी रामगोविन्द दास जी

 

 

निर्धारित तिथि के आलोक में कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ प्रोक्टर एवं कुलसचिव ने संयुक्त रूप से निर्णय लेते हुए घोषणा की कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव 27 सितम्बर को ही सम्पन्न कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा दंगे में नामजद उपद्रवी एजाज कुरेशी की संपत्ति हुई कुर्क

 

 

छात्र राजनीति में सक्रिय युवाओं के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब चुनावी तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बुक सैलरो द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत पर डीएम वंदना सिंह हुई सख्त, दिए ये निर्देश