उत्तराखण्डगढ़वाल,

यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, बाल बाल बचे यात्री, पढ़े पूरी खबर…

चारधाम यात्रा न्यूज़– यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर को हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे का कारण बस की ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर वहाँ से फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। उस वक़्त बस में 28 यात्री सवार थे। वही प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला लिया गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

यमुनोत्री धाम के पैदल रूट पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल रहा है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर अब भी रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं  जिससे यात्रियों के खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर टिनशेड का सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिससे पैदल आवाजाही जोखिमभरी बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली की भारी मांग और कम उपलब्धता के बीच एक बार फिर गहराया बिजली संकट, छोटे शहरों और कस्बों में भी शुरू हुई कटौती

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गाड़ सहित भैरो मंदिर से आगे कई स्थानों पर रेलिंग टूटी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर भी चलते हैं जिसे यात्रियों के खाई में गिरने का डर बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, वृष और तुला राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार का कहना है कि रेलिंग की मरम्मत के लिए जानकीचट्टी में लोनिवि के एई सहित टीम तैनात की गई है जो रेलिंगों की देखरेख करती है। मार्ग पर फैले टिनशेड के सामान को हटवाया जा रहा है।