उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त, कार में सवार शिक्षिका घायल, सिर पर आई गंभीर चोट।

उत्तराखंड न्यूज़- उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है। बारिश से पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है तो वही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ये भूस्खलन जानलेवा भी साबित हो रहा है। ताजा मामला बद्रीनाथ- राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आया है। जहाँ राजमार्ग पर चट्टान गिर गई। यहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती

उक्त घटना बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजपुर के पास की है। यहाँ चलती कार के ऊपर चट्टान से पत्थर गिर गया। जिसे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त कार में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें आनन-फानन में घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भाजपा नेता आदित्य राज पार्टी से निष्कासित

जानकारी के अनुसार सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में महिला शिक्षिका के सिर पर चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

वही थानाध्यक्ष चमोली कुलदीप रावत के अनुसार बाजपुर के पास लगातार हो रही बारिश से चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। लगातार पत्थर गिरने से बड़े हादसे भी हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। इसके साथ ही पहाड़ों पर इस मौसम में यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों से अपील भी की जा रही है और दोनों तरफ पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद भी लोगों को सुरक्षित सफर के लिए अलर्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी डेरी प्रशिक्षण संस्थान में डेरी एवं डेरी उत्पादों के निर्माण के संबंध में 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ