CM CORNER, जॉब अलर्ट,अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,गढ़वाल,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राष्ट्रीयस्वास्थ्यहल्द्वानी

सेंचुरी पेपर मिल को मिला प्रथम पुरस्कार, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

लालकुआं।

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 114वे अखिल भारतीय किसान मेले के समापन अवसर पर सेंचुरी पल्प एवं पेपर को कृषि वानिकी समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हरकी पैड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को पड़ा भारी, भड़के श्रद्धालु और फ‍िर... वायरल वीडियो

बतादे की इस वर्ष सबसे अधिक 450 स्टाल मेले में प्रदर्शित किये गये जिसमे सेंचुरी पल्प एवं पेपर के सामाजिक वानिकी विभाग ने भी इस मेले में प्रतिभाग किया। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे कृषि एवं कृषक कल्माण मंत्री गणेश जोशी ने सेंचुरी पल्प एवं पेपर को कृषि वानिकी समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्रा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, डा मोहन सिंह बिष्ट, कुलपति डा मनमोहन सिंह चौहान, डा जय प्रकाश जायसवाल एवं डा अजीत नैन, सेंचुरी पल्प एवं पेपर के अमृत सैनी, अनिल कुमार दुबे, राजेश कुमार, अंकित कुमार, कविता, वंदना एवं सुस्मिता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुःखद) यहाँ साईकिल से जा रहे छात्र को स्कूल की बस ने कुचला, हुई मौत, दीपावली पर घर में कोहराम