उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा
उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया अपना नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा

बद्रीनाथ धाम में हेलीपैड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया। हालांकि इस समय रहते इसे संभाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना दिन में 12.15 बजे की है। थंबी एविएशन का हेली फाटा से यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम पहुंचा था। सवारी को उतारने के बाद दूसरी सवारी को लेकर जैसे ही हेली उड़ान भरने लगा तो नियंत्रण खो बैठा। हेली के पंखे वहां वाहन से टकरा गए।
