उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी- यहाँ RTO विभाग की बड़ी कार्यवाही, फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह का किया भंडाफोड़

हल्द्वानी न्यूज- हल्द्वानी में आज आरटीओ प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। फर्जी तरीके से वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी के निर्देश पर कार्यवाही करते एआरटीओ हल्द्वानी विमल पांडे, एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा द्वारा एक टीम गठित की गई थी। जिसने वाहनों के फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव डेट- (एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी )

वही आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि लालकुआं क्षेत्र में यह जानकारी मिली थी, कि वाहनों के प्रदूषण फर्जी तरीके से बनाए जा रहे हैं। जिस पर आज टीम गठित की गई और लालकुआं में बिना गाड़ी के केवल फोटो के माध्यम से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया है। जिसके खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने लिए तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, इन फैसलों पर लगी मुहर

उन्होंने बताया कि लालकुआं में एक ही प्रदूषण केंद्र है। जो ग्रहण के साथ मिलकर काम करता है। कंप्यूटर से केवल सर्टिफिकेट बनाने का काम किया जा रहा है। जिस पर भी कानूनी करते हुए लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रबंधन आयुक्त देहरादून को रिपोर्ट भेजी जा रही है साथ उन्होंने को बताया भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और फर्जी तरीके से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ हल्दूचौड़ निवासी 19 वर्षीय छात्र की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी