अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीय

नव निर्वाचित युकां प्रदेश अध्यक्ष का उधम सिंह नगर दौरा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन

उधम सिंह नगर

नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार उधम सिंह नगर दौरे मै हैं, इस दौरान उन्होंने खटीमा, नानकमत्ता के युवक कांग्रेसियों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए चर्चा की साथ ही भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में बताया, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों ने मिलकर स्वागत किया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने यूका नेताओं के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा में मत्था टेका तदोपरांत यूका के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी व विधायक गोपाल सिंह राणा के साथ शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में तीन स्थानीय अवकाश हुए घोषित

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह मोमी, छात्र संघ महासचिव खटीमा निशिकेत भट्ट, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा, नरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र पिंटू, गोपाल चंद, बीजू चंद, पंकज दत्ता, विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह कोरंगा, नीरज राणा, समीर वारसी, अकरम अली, कुलदीप सिंह निक्कू सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।