उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीझील में उतराता शव देख लोगों में मचा हड़कंप, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में झील में उतराता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से झील से शव को निकालकर कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सेंचुरी मिल द्वारा घोड़ानाला में चलाये जा रहे महिला स्वावलंबन केंद्र में प्रशिक्षित 32 महिलाओं को सौंपे प्रमाण पत्र

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तल्लीताल डांठ के पास में लोगों को झील में एक शव उतराता दिखाई दिया। शव को देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- फर्जी दस्तावेजों पर बने राशन और आयुष्मान कार्ड पर सरकार सख्त, खाद्य मंत्री बोलीं- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। हांलाकि अभी शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ तल्लीताल रमेश बोरा ने  बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त कराई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ धूपबत्ती की आड़ में बेचने जा रहा था चरस, पुलिस व एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार।