उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती परिणाम किया जारी, 292 उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, 6 का सत्यापन रुका

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 316 पदों के लिए ये परीक्षा कराई थी, जिसमें से 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र स्पष्ट नहीं पाए गए। छह अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) गौला नदी में सुरक्षा दीवार मामला, समय पर कार्य ना होने पर विधायक हुए नाराज, तो अधिकारियों की सफाई, पिसेगी फिर भी जानता ही।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया की वन दरोगा भर्ती के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा हुई। कुल पदों के सापेक्ष 615 को शारीरिक मापजोख के लिए बुलाया गया था। 256 का अभिलेख सत्यापन तीन से 11 अगस्त और 359 की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को कराने के बाद अभिलेख सत्यापन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून सड़क हादसे के 10 दिन बाद कंटेनर का ड्राइवर अरेस्ट, जानिए क्या बताई रात की कहानी, जिसमें गई थी 6 दोस्तों की जान

सत्यापन में 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में कमियां पाई गईं, जिससे उन्हें रिजल्ट में शामिल नहीं किया गया। 292 चुने गए अभ्यर्थियों की चयन सूची वन विभाग को भेज दी गई है। करीब छह का सत्यापन डेंगू व अन्य कारणों से नहीं हो पाया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, यह परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आने वाले आदेश के अधीन होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ से कांग्रेस पार्टी को एक और लगा झटका, अब इस वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने की भाजपा की सदयस्ता ग्रहण