उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 13 लाख की ज्वैलरी बरामद

हल्द्वानी न्यूज़– मुखानी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी बरामद की है।

 

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी Manjunath TC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने दमुआढूंगा निवासी शातिर चोर गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ समय पहले मुखानी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सुमित हृदयेश जोशीमठ के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, हर विषम परिस्थितियों में हम जोशीमठवासियो के साथ- सुमित हृदयेश

 

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देता था, लेकिन लगातार निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमाऊं विजिलेंस का पोस्टर अभियान शुरू

 

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अन्य किसी चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया है या नहीं।