वायरल वीडियो

इन दीदी को अलग ही दिक्कत है लड़को से, बातें सुनकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें वायरल वीडियो

आज अगर किसी इंसान से पूछेंगे कि उसे किस चीज से दिक्कत है तो वह जवाब में गर्मी बोलेगा। हर इंसान भीषण गर्मी से परेशान है। गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि लोग दोपहर में बाहर जाने से बच रहे हैं और घर में भी AC और कूलर के बीच में रह रहे हैं। लड़का हो या फिर लड़की गर्मी से हर कोई परेशान है। मगर एक लड़की है जिसे लगता है कि गर्मी सिर्फ लड़कियों के लिए हो रही है और लड़कों को बिल्कुल भी गर्मी नहीं लग रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ लड़की को देखते ही भागने लगा मगरमच्छ, लड़की ने दौड़ते हुए पानी में लगाई छलांग, फिर रस्सी से बांधा मुंह, यूं घसीटकर लाई बाहर, वीडियो

 

उन्होंने एक वीडियो बनाकर ऐसी बातें बोली जिसपर आपको यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद आप भी बोलेंगे कि इनको लड़कों से अलग ही दिक्कत है यार।

 

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। वीडियो में एक लड़की गर्मी से परेशान होकर अपनी बातें बोल रही है। लड़की कहती है, ‘हे धूप, कौन सी जिंदगी का बदला ले रहे हो तुम मेरे साथ, कौन सी जिंदगी का जो पापा की परी को ही चुनकर जलाते जा रहे हैं। थोड़ा मम्मी के परा लोग को भी तो जला दो। बाइक पर तो सबसे ज्यादा वही लोग घूमते रहते हैं लेकिन नहीं तुम्हे भी पापा की परियों को ही जलाना है। ऐसा ही चलता रहा तो पापा की परी एक दिन दुनिया का सबसे कलुआ परी होने का रिकॉर्ड बना लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऐसे लोगों के लिए ही बनी है ये कहावत, 'आ बैल मुझे मार', वीडियो देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे, देखे वीडियो

 

 

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इसमें भी लड़कों से दिक्कत। इस वीडियो को अभी तक 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़के कुछ बोल देंगे तो रोने लगेंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान से मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिया सच में बिगनर्स के लिए नहीं है, वीडियो देखकर तो उड़ जाएंगे आपके होश, देखे वीडियो