उत्तराखण्डकुमाऊं,वायरल वीडियो

शादी से इनकार पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन पोल पर चढ़ी; मचा हड़कंप

रुद्रपुर/किच्छा- किच्छा में शादी की जिद को लेकर एक युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। युवक के शादी से इनकार करने के बाद युवती गुस्से में रेलवे लाइन के पास लगे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

 

 

शादी की जिद पर अड़ी थी युवती

जानकारी के मुताबिक, किच्छा के हल्द्वानी बाईपास के पास रहने वाली युवती का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लंबे समय से युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। बताया जा रहा है कि युवक भी काफी समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – महाशिवरात्रि में जब एसएसपी ने खुद संभाला ट्रैफिक का मोर्चा, 2 घंटे चलाया ट्रैफिक

 

 

शनिवार रात किसी बात को लेकर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती नाराज हो गई और उसने शादी करने की जिद पकड़ ली। बात बढ़ने पर वह सुबह रेलवे लाइन के पास पहुंची और वहां लगे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत, बचाने उतरे थे एक-दूसरे को

 

 

पोल पर चढ़कर चिल्लाने लगी युवती

युवती को हाईटेंशन पोल पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा।

 

 

काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को बमुश्किल पोल से नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि इस दौरान युवती हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण, अवैध उपखनिज परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

 

 

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित

घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।