वायरल वीडियो

चोर की देखी है ऐसी खातिरदारी? पकड़कर गांव वालों ने पहले खिलाया खाना, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

आपने चोर को पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई या सजा की खबरें तो खूब सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को पहले खाना खिलाया गया हो? बिहार के एक गांव का ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

 

 

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गांव वालों ने एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ लिया। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे सजा देने या उसके साथ मारपीट करने के बजाय पहले खाना खिलाया। वीडियो में कथित तौर पर वह व्यक्ति सब्जी-रोटी खाता दिखाई दे रहा है। खाना खाते समय उसकी आंखों से आंसू भी निकलते नजर आ रहे हैं।

 

 

चोरी के आरोप में पकड़ा, लेकिन पहले खिलाया खाना

वीडियो में एक व्यक्ति गांव के बुजुर्ग से सवाल करता दिखाई देता है कि आखिर इस शख्स ने क्या किया है। बुजुर्ग जवाब देते हैं कि उसने चोरी की है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति सवाल करता है कि अगर उसने चोरी की है तो उसे खाना क्यों खिलाया जा रहा है?

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नदी किनारे बहती लाश देखकर उठाने पहुंची पुलिस, हाथ लगाते ही पुलिस के उड़ गए होश, देखे वायरल वीडियो

 

 

इस पर बुजुर्ग जवाब देते हैं कि अगर उसे कुछ हो गया तो इसका जवाब कौन देगा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई भूखा है तो पहले उसे खाना खिलाना चाहिए और उसके बाद उससे चोरी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

 

खाना खाते समय छलके आंसू

वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा वह है, जब कथित तौर पर चोरी के आरोपी व्यक्ति को खाना खाते समय रोते हुए देखा जा सकता है। उसकी आंखों से आंसू निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संभव है वह भूखा रहा हो और मजबूरी में चोरी की हो, जबकि कुछ यूजर्स इसे अपनी गलती का पछतावा बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो- यहाँ थाली में रखा था खाना, तभी कमरे में घुसा बंदर, आगे जो हुआ वह देखकर लोग बोले- ऐसा नजारा पहली बार देखा, वीडियो

 

 

हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना वास्तव में बिहार के किस गांव की है।

 

 

पहले खाना, फिर पूछताछ और कार्रवाई की बात

वायरल वीडियो में बातचीत से ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रामीण पहले व्यक्ति को खाना खिलाकर उसकी स्थिति समझना चाहते थे और इसके बाद उससे चोरी की वजह पूछने की बात कर रहे थे। अगर वह चोरी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रेलवे ट्रेक पर पति-पत्नी करा रहे थे फोटो शूट, तभी अचानक आ गई ट्रैन, आगे क्या हुआ देखे इस वायरल वीडियो में

 

 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

 

 

एक यूजर ने लिखा कि गांव वाले थोड़े बेहतर निकले। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जिस तरह से वह व्यक्ति खाना खा रहा था, उससे लगता है कि शायद वह भूखा था और पेट भरने के लिए चोरी करने को मजबूर हुआ होगा। कुछ लोगों ने उसके आंसुओं को गलती का पछतावा बताया।

 

 

फिलहाल वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो की वास्तविक जगह, घटना की पूरी परिस्थितियों और व्यक्ति द्वारा कथित चोरी किए जाने की पुष्टि आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।