वायरल वीडियो

शराब के नशे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाई जान, देखे वायरल वीडियो

थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के अत्यधिक नशे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर बिजली के तारों के बेहद करीब झूलता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

 

अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिटौली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। गनीमत रही कि घटना के समय क्षेत्र की बिजली सप्लाई पहले से बंद थी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने भिटौली बिजली उपकेंद्र से संपर्क कर सप्लाई पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत— हादसे का दर्दनाक वीडियो वायरल

 

 

 

काफी देर तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

पुलिस और ग्रामीणों ने खंभे पर चढ़े युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह काफी देर तक ऊपर ही बैठा रहा। नीचे खड़े लोग लगातार उसे समझाते रहे। काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। उसके सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ डीजे में बज रहे नागिन सांग में डांस करते-करते खंभे पर चढ़ गया युवक, फिर लटककर किया ऐसा कारनामा, लोग बोले- लगता है नागमणि लेकर ही मानेगा ये युवक, देखे वीडियो

 

 

 

नशे में धुत था युवक

भिटौली थानाध्यक्ष ने बताया कि खंभे पर चढ़े व्यक्ति की पहचान दीन दयाल के रूप में हुई है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने लाया गया, जहां आवश्यक समझाइश देने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ क्लीन शेव होकर पापा को सरप्राइज देने चला था बेटा, बाप ने उल्टा लड़के को ही '440 वोल्ट' का झटका दे दिया, वीडियो