Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,

ये है ठगी का नया तरीका- नौ अंकों के नंबर से कॉल आए तो हो जाये सतर्क, ऐसी कहानी सुनाकर आपके खातों से उड़ा लेंगे रकम।

अगर आपके मोबाइल में नौ अंकों के नंबर से कोई कॉल आता है तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। पहले वे कोरिअर कंपनी के कर्मचारी बनकर आपके नाम से कोई पार्सल होने की बात कहेंगे और फिर पार्सल में मादक पदार्थ होने की बात कहकर आपके खाते से जुड़ी जानकारियां लेकर खातों में रुपये जमा कराएंगे।

साइबर थाना पुलिस ने लोगाें से अनजान लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और खाते संबंधी जानकारियां साझा नहीं करने की अपील की है। इन दिनों साइबर ठग नौ अंकों के नंबर से लोगों को काॅल कर रहे हैं। वे खुद को कोरिअर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए चीन या किसी अन्य देश से पार्सल आने की बात कहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC SI Admit Card Out: उत्तराखंड एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जब व्यक्ति की ओर से इंकार किया जाता है तो ठग पार्सल में मोबाइल नंबर लिखे होने और पार्सल में मादक पदार्थ होने की बात कहकर डराने की कोशिश करता है। इसके बाद ठग दूसरे नंबर से कस्टम या नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करता है। व्यक्ति के पार्सल को लेकर अनभिज्ञता जताने पर ठग सबूत के रूप में बैंक स्टेटमेंट और आईडी मांगता है। इसके बाद कुछ ट्रांजेक्शन संदिग्ध बताते हुए अपने खाते में रुपये डलवा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

साइबर थाना कुमाऊं प्रभारी ललित मोहन जोशी कहते हैं कि नौ अंक के नंबर से कोई कॉल आए तो सत्यापन जरूर कर लें। उनके पास ऐसी लिखित शिकायत नहीं आई है, मगर ठग यह तरीका भी अपना रहे हैं। अनजान कॉलर से खाता संबंधी कोई भी जानकारी साझा न करें। ऐसे मामले में तत्काल साइबर थाना पुलिस या स्थानीय पुलिस से संपर्क जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- कक्षा 01 में 06 साल के बच्चे को ही मिलेगा अब दाखिला, NEP का इस बार सख्ती से कराया जा रहा पालन