उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

यहाँ कुत्ते को पीटने का विरोध करना व्यापारी को पड़ा भारी, लोगों ने डंडों से पीटा, अब उठी कार्यवाही की मांग

रुद्रपुर न्यूज़- यहाँ मुख्य बाजार में कुत्ते को पीटने का विरोध करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार लोगों ने व्यापारी की डंडों से पिटाई कर दी थी। घायल ने बाजार चौकी में तहरीर सौंपी है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून सड़क हादसे के 10 दिन बाद कंटेनर का ड्राइवर अरेस्ट, जानिए क्या बताई रात की कहानी, जिसमें गई थी 6 दोस्तों की जान

पीड़ित के साथ बाजार चौकी पहुंचे व्यापारी नेताओं ने चौकी इंचार्ज से आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित पुरानी इलाहाबाद बैंक गली निवासी व्यापारी विकास ढींगरा ने बाजार चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा को बताया कि बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश चंद्र चौनियाल को आँचल दुग्ध संघ में 29 वर्षों की सेवा पर भावभीनी विदाई

बृहस्पतिवार की रात साढ़े दस बजे वह टहलते हुए मुख्य बाजार स्थित भल्ला मेडिकल की गली में पहुंचा था। इसी बीच दंपती के बेटे सहित तीन लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अगले महीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, आयोग के सामने है दोहरी चुनौती