उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बैंक कर्मी समेत दो युवक गंभीर घायल

लालकुआं न्यूज़– नगर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालकुआं से घोड़ानाला की ओर जा रही बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार घटना लालकुआं के दो किलोमीटर क्षेत्र में स्थित वीआईपी गेट के सामने की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक लालकुआं से नगला की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक नगला से लालकुआं की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में हुये हादसे के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत को जौलीग्रांट के अस्पताल में किया गया भर्ती, कमर और गर्दन में आई चोट

 

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस टीम को बड़ी कार्यवाही, पटवारी और उसका सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

घायलों की पहचान लालकुआं निवासी पप्पू साहनी (30 वर्ष) तथा घोड़ानाला निवासी मोहन सिंह बिष्ट (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन सिंह बिष्ट नैनीताल बैंक की तीनपानी शाखा, हल्द्वानी में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश से हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबी कई गाड़ियां, चार माह के बच्चे सहित दो महिलाओं की मौत।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद गंभीर था। एक घायल की टांग पूरी तरह टूट गई है, जबकि दूसरे के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

फिलहाल दोनों घायलों का एसटीएच में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।