उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ पुलिस ने चोरी की मोटरसाकिल के साथ बिन्दुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार

 

 

मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली से घूमने आया आठ लोगों का ग्रुप, नहाते समय एक युवक व युवती तेज बहाव में बहे, तलाश जारी