उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड -(दुखद) यहां खौलते पानी में झुलसकर मासूम की मौत, तो उधर करंट लगने से तीन साल के मासूम की हुई मौत

टनकपुर/चोरगलिया- टनकपुर में घर में खेलते वक्त बिजली के खुले छूटे तार की चपेट में आने और हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर तीन-तीन साल के दो मासूमों की मौत हो गई। चोरगलिया में हुई घटना में झुलसने से दम तोड़ने वाला बच्चा मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

पहली घटना के अनुसार, टनकपुर के वार्ड नंबर निवासी इंतजार हुसैन की तीन साल की बेटी माही मंगलवार देर शाम घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका हाथ घर के अंदर खुले छूटे बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर तेज झटका खाकर माही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कुमाऊं आयुक्त ने परेशान महिला को दिलाया न्याय, प्रॉपर्टी डीलर द्वारा भूमि की डकारी गई पूरी रकम लौटाई

वही चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

दूसरी घटना में लाखनमंडी, चोरगलिया (हल्द्वानी) निवासी लाल सिंह का तीन वर्षीय बेटा तनुज मंगलवार दोपहर खेलते-खेलते खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज के दौरान तनुज की मौत हो गई।