उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां सिलेंडर की आग से मां-बेटों समेत चार की मौत, गांव में छाया मातम

बागेश्वर न्यूज़ – गरुड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र के रणकुंणी गांव में बीती 29 अक्टूबर (धनतेरस पर्व) की रात सिलेंडर की आग से जले मां-बेटों समेत चार लोगों की ऋषिकेश एम्स और देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से झूलसे घटना के मुख्य आरोपी कुंदन नाथ समेत तीन लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर आया नया अपडेट, सरकार ने तिथि बढ़ाई, आदेश हुआ जारी

 

जानकारी के अनुसार बीती 29 अक्टूबर की रात रणकुंणी गांव में नारायण सिंह का परिवार नई स्कूटी खरीदने की खुशी में घर पर पार्टी कर रहा था। जिसमें पड़ोसी माधोनाथ गिरी का परिवार भी शामिल था। इसी बीच माधोनाथ का बेटा कुंदन नाथ नशे की हालत में वहां पहुंचा और लोगों से अभद्रता करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुंदन ने पड़ोसी नारायण सिंह के घर के अंदर से कुंडी लगाकर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। उसके बाद वह खुद बुरी तरह झुलसते हुए बाहर भाग। जिसे बचाने में दोनों परिवार के 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के चार दिन बाद सात झुलसे गंभीर घायलों को पहले हल्द्वानी फिर एम्स ऋषिकेश और देहरादून रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर 06 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही

 

राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता के अनुसार बुधवार रात उपचार के दौरान 42 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी, उनके बेटे 19 वर्षीय जीवन गिरी और 20 वर्षीय विनोद गिरि पुत्र नारायण गिरी के अलावा वारदात की आरोपी कुंदन नाथ की 64 वर्षीय मां भगवती देवी की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लालकुआं के 1 दर्जन से अधिक झोलाछाप क्लीनिको में मारा छापा, 5 अवैध क्लीनिक किए सीज।