उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- इस विभाग में 9016 पदों पर होगी भर्ती, मंत्री ने दिए जल्द खाली पदों को भरने के निर्देश

शिक्षा विभाग में शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के 9016 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को खाली पद जल्द भरने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री एससीईआरटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं हमारी विरासत पुस्तक का विमोचन करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा, समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स के माध्यम से बीआरपी-सीआरपी, रिसोर्स पर्सन, लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टॉफ समेत चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके अलावा कलस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्य समय पर पूर किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पद, रिसोर्स पर्सन आईईडी के 161, लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टॉफ के 326 पदों को जल्द भरा जाए। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के तहत शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरेली के 2 स्मैक तस्कर को दबोचा, काठगोदाम जा रहे थे दोनों स्मैक तस्कर।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा, प्राथमिक शिक्षा के तहत प्रथम चरण में बेसिक शिक्षकों के 2917 पदों पर जिलेवार विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जबकि माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक एलटी के 1544 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। वहीं, प्रवक्ता के 613 पदों पर भर्ती के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती होनी है। इसे लेकर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जाए। मंत्री ने कहा, विद्या समीक्षा केंद्र के संचालन से शिक्षकों को आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है ताकि शिक्षक अपना पूरा फोकस शैक्षणिक गतिविधियों पर कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा बयान, बोले– "डीएम-एसएसपी लोकतंत्र की हत्या में शामिल, कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन"

 

बैठक में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की। मंत्री ने कहा, कलस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्यों में आ रही देरी पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू, एमएम. सेमवाल, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आरके उनियाल, निदेशक माध्यमिक एमएस. बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक डा. मुकुल सती, बीपी मैंदोली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक का फोड़ा सिर, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने दो को दबोचा, तीसरा मौके से हुआ फरार