उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बाग में खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में किया भर्ती, सिर पर आए 40 टांके

  • बच्चे के सिर, गर्दन, हाथ, कमर व प्राइवेट पार्टस पर हुए गहरे जख्म
  • चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे के सिर पर हुआ है करीब पांच मिमी गहरा घाव हालत स्थिर

रुड़की न्यूज़- रुड़की रेलवे स्टेशन के पास एक आम के बाग में खेल रहे छह वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में बच्चे को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

कुत्तों ने बच्चे के सिर, गर्दन, हाथ, कमर व प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। हमला इतना खतरनाक था कि बच्चे के सिर में मौजूद रक्त धमनिया फटने से उसका अधिक रक्त श्राव हुआ। बच्चे के सिर पर करीब 40 टांके आए हैं।

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरिनगर घ्वारा गांव निवासी राम सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गत एक वर्ष से रुड़की रेलवे स्टेशन पर मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक आम के बाग में उनका बड़ा बेटा छह वर्षीय नंदराम अपने कुछ साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान करीब चार कुत्तों के एक झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक पर भी बेटी पेंशन की होगी हकदार, नियमों में होगा बदलाव

 

अन्य बच्चे तो भागने निकले। लेकिन, कुत्तों के झुंड ने नंदराम को घेर लिया और हमला कर दिया। सूचना पर स्वजन उसे रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चे को तुरंत ओपरेशन थियेटर में शिफ्ट कराया।

 

सिविल अस्पताल के जनरल सर्जन डा. प्रनम प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चा काफी गंभीर स्थिति में लाया गया था। बच्चे के सिर पर करीब पांच मिमी गहरा घाव हुआ है। सिर पर करीब 40 टांके लगाए गए हैं। उनके मुताबिक समय पर अस्पताल न लाए जाने पर बच्चे की जान भी जा सकती थी। बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पूर्ण स्वस्थ होने तक बच्चे को अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा।

 

यह घटना काफी संवेदनशील है। बच्चे को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम बच्चे के स्वास्थ्य पर पूरी तरह नजर रख रही है। साथ ही, नर्सों से भी बच्चे के स्वास्थ्य की प्रगति लगातार रिपोर्ट ली जा रही है-डा. संजय कंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रुड़की सिविल अस्पताल

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- कुमाऊं में एक ऐसी भी प्रथा, जहाँ देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोग बरसाते हैं पत्थर, जानिए इसका महत्व

 

रुड़की शहर व देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने की समस्या लाइलाज होती जा रही है। प्रशासन इन लावारिस कुत्तों के काटने की समस्या से लोगों को निजात नहीं दिला पा रहा है। हर रोज कुत्ते के काटने के करीब 45 से 50 मामले सामने आ रहे हैं। जुलाई की ही बात करें तो सिविल अस्पताल में कुत्ते के काटने के करीब 1,320 मामले पहुंचे।

 

रुड़की शहर व देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। अभी चार दिन पहले की ही बात है कि भगवानपुर तहसील क्षेत्र के सिकरौढ़ा गांव में लावारिस कुत्तों ने एक साथ चार बच्चों को जख्मी कर दिया था। इधर, शुक्रवार को सिविल अस्पताल में कुत्तों के झुंड के हमले से गंभीर रूप से घायल होने पर छह साल के बच्चे नंदराम को भर्ती कराया गया।

 

शहर की अधिकांश गलियों में इस समय लावारिस कुत्तों आतंक है। ऐसे में लोग शासन-प्रशासन से लगातार इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे है। पिछले माह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कुत्ते के काटे जाने की करीब पांच शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस संबंध में ना तो नगर निकाय कुछ कर रहा है और ना ही प्रशासन।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हाथी कारीडोर को तलाशते तलाशते गजराज आए मुख्य मार्ग पर, हाथी बन रहे राहगीरों का रोड़ा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, देखे वीडियो।

 

उधर, सिविल अस्पताल का भी एक बड़ा बजट एंटी रेबीज इंजेक्शन व सीरम पर खर्च हो रहा है। रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि वैसे तो अस्पताल प्रबंधन के पास एंटी रेबीज इंजेक्शन व सीरम पर्याप्त मात्रा में हैं, लेकिन यह समस्या का इलाज नहीं है। कुत्ते के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

 

नगर निगम रुड़की की ओर से आवारा कुत्तों की आबादी को रोकने के लिए एबीसी सेंटर के निर्माण का कार्य सालियर में कराया गया है। बिल्डिंग आदि बनकर तैयार हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक इसको चालू नहीं किया गया है। जबकि, लंबे समय से इसको चालू करने की मांग की जा रही है।

 

रुड़की व देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटे जाने की समस्या गंभीर है, जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा। रुड़की नगर निगम को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।’ -धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी, हरिद्वार