उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर- बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा ने खेला सहानुभूति का कार्ड, बीजेपी से इनको मिला टिकट।

बागेश्वर न्यूज़- उत्तराखंड भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पर दांव लगाया है। सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव में पार्वती दास को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया। 16 अगस्त को नामांकन भरा जाएगा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम भेजे थे। लेकिन अब पार्टी ने पुरानी परंपरा के अनुसार ही सहानुभूति का दांव चला।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला: रुद्रपुर की 9 एकड़ नजूल भूमि के पट्टे निरस्त, जमीन राज्य सरकार में निहित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लालकुआं पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ लालकुआँ निवासी युवक को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर।

उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए भाजपा ने संगठन, सरकार के मंत्री और सांसदों को झोंक दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बागेश्वर विधानसभा में संगठन के चार मंडल हैं। पार्टी सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा को दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ 72 साल के बुजुर्ग ने 2 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज