उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां बारिश-भूस्खलन का कहर, दो घंटे फंसा वाहन, नवजात ने तोड़ दिया दम, हाथ में बच्चे को लिए पिता ने बताई करुण व्यथा

सीएचसी साहिया से एक दिन के नवजात को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन नवजात को लेकर विकासनगर की ओर जा ररहे थे। इस दौरान कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड में मलबा आने से वाहन फंस गया। परिजन दो घंटे तक मोटर मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। इस बीच नवजात ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में विश्व जल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

अपने एक दिन के बच्चे को खोने से परिजन सदमे में है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृत नवजात के पिता ने अस्पताल में हंगामा भी काटा। जानकारी के अनुसार चकराता ब्लॉक के रिखाड़ गांव निवासी अंकित की पत्नी आशा देवी का सीएचसी साहिया में शुक्रवार सुबह प्रसव हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अगर आपके भी खाली प्लॉट में भरा है पानी तो फौरन करवाएं खाली, वरना देना होगा भारी-भरकम जुर्माना

 

रात को नवजात को अचानक बुखार चढ़ गया। अंकित ने नर्स को इसकी जानकारी दी। नर्स ने हायर सेंटर में दिखाने के लिए कहा। शनिवार सुबह 7.00 बजे अंकित किसी कार चालक से लिफ्ट मांगकर विकासनगर की ओर निकला। कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पर मलबा आ रखा था। इस दौरान वाहन बीच रास्ते में फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश में बदलेगा अचानक मौसम का मिजाज, होगी बारिश

 

करीब दो घंटे बाद भी मलबा हटाया नहीं जा सका है। करीब नौ बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। पिता अंकित का आरोप है कि अगर अस्पताल प्रशासन समय से उन्हें नवजात की स्वास्थ्य की स्थिति की सही जानकारी दे देता तो उसकी मौत नहीं होती है।