उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- दर्दनाक सड़क हादसा, यहां गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मवेशी चराने गई महिला 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, दर्दनाक मौत; SDRF ने चलाया कठिन रेस्क्यू अभियान

 



जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में युवती का पीछा कर नंबर मांगने वालों का आतंक, मना करने पर दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर मारपीट और लूट

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की आर्थिकी ने लगाई छलांग, प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी