उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- आज देहरादून सहित इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • आज चम्पावत और बागेश्वर में भी हो सकती है भारी वर्षा
  • कई जनपदों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़– प्रदेशभर में मानसून की वर्षा जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून के कई क्षेत्रों में दो घंटे मूसलधार वर्षा हुई। सहस्रधारा में 35.3 मिमी और मसूरी में 34.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला: मंदाकिनी के तेज बहाव में फंसी तीन महिलाओं को SDRF-DDRF ने सुरक्षित निकाला

बुधवार को देहरादून के अलावा नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जनपदाें में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस शहर में भीषण गर्मी से पगलाए कुत्ते, इंसानों को बना रहे अपना शिकार, एक दिन में सामने आए कुत्ते के काटने के 96 मामले

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चार जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस के दामों में आई कमी, पढ़े पूरी खबर