उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ चलती गाड़ी के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, कार सवार सुरक्षित

ऋषिकेश में सात मोड़ के पास शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। तेज हवाओं के कारण चलती कार के ऊपर अचानक भारी भरकर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को चोटें नहीं आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 80 मीटर गहरी खाई में गिरे शख्स की बची जान, SDRF की टीम ने 18 घंटे पैदल चल किया रेस्क्यू

 

जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। कार सवार देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी सात मोड़ के पास अचानक एक पेड़ कार के बोनट पर आ गिरा। पेड़ के गिरते अन्य वाहन भी पीछे ही रुक गए। कार सवार किसी तरह खिड़की का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) चुनाव आयोग ने जारी किया बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम, इस दिन होगी वोटिंग।

 

वहीं, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह वहां से पेड़ को हटवाया और कार से तीनों लोगों को निकलवाया। उधर, पेड़ के गिरने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 18 घंटे भारी! नैनीताल-अल्मोड़ा में रेड अलर्ट, सावधान रहें