उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे जिम्मेदारी; दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड समेत छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया गया है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार को इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. बिसेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे डॉ. बिसेन

उत्तराखंड में डॉ. ढाल सिंह बिसेन वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। गुरमीत सिंह ने राज्यपाल के रूप में करीब पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उनके स्थान पर मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बालाघाट के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में शुरू हुई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

 

 

डॉ. बिसेन भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्हें राजनीति के साथ-साथ कृषि अर्थशास्त्र के क्षेत्र का भी अनुभव है। उनकी नियुक्ति के बाद अब उत्तराखंड में नए राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी

 

 

छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड के अलावा पांच अन्य राज्यों में भी राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केरल, केरल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जिले में 28 जनवरी को सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के अनुभव का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा।

 

 

उत्तराखंड में नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ ही अब प्रदेश के संवैधानिक पद पर नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू हो गई है।