उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शुभम (18) और मोनू (19) के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और बहादराबाद क्षेत्र के रुहालकी बोंगला कस्बे के निवासी थे। दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए देवबंद के फतेहपुर गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ रजिस्ट्रार ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, अधिकारियों व कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

 

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों मंगलवार शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रुड़की के लखनोता चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ छात्र संघ चुनाव से पहले छात्रों ने कॉलेज को बना दिया फिर अराजकता का अड्डा, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर काफी तेज गति में था और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में दर्दनाक हादसा: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत

 

परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक बेहद करीबी थे और एक दिन पहले ही साथ में शादी में शामिल होने गए थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि घर वापसी का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।