उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, टायर फटने से केंटर खाई में गिरा, एक की मौत, दूसरा घायल

उत्तराखंड के रानीखेत के लिए केंटर में लकड़ी की फंट्टी भरकर लेकर जाते समय टायर फटने के कारण केंटर गहरी खाई में पलट गया। जिसमें नगर निवासी युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक की टांग टूटने के साथ ही गम्भीर चोटें आईं हैं।

मंगलवार की रात को कस्बा निवासी मतलूब 33 वर्ष केंटर में लकड़ी की फंट्टी भरकर उत्तराखंड के शहर रानीखेत जा रहे थे । केंटर को थाना अजीम नगर के नगलिया आकिल निवासी तौफीक चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, प्रथम बैठक आहूत करने के निर्देश

बुधवार सुबह लगभग चार बजे जैसे ही वह रानीखेत से पहले पहुंचे तो केंटर का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। जिससे कस्बे निवासी मतलूब 33 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक तौफीक के गम्भीर चोटें आईं हैं इसकी टांग भी टूट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में शुरू हुई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

दढ़ियाल से भी  मृतक के स्वजन अख्तर अली, अजमत अली, हाजी इस्लाम, इस्लाम समेत दर्जनों लोग पहुंच गए। पुलिस ने मृतक मतलूब के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि चालक तौफीक को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला: मंदाकिनी के तेज बहाव में फंसी तीन महिलाओं को SDRF-DDRF ने सुरक्षित निकाला

मृतक के शव को नगर दढ़ियाल लाया जा रहा है। मृतक अपने पीछे तीन लड़के तथा एक लड़की छोड़ गया। पत्नी सरताज जहां का रोते बिलखते हाल देखे नहीं बन रहा था।