उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की हुई मौत..

बागेश्वर न्यूज़– बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सूपी-पतियासार मार्ग पर वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 6 लोग गंभीर घायल

वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैम्पर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 के लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से उसमें सवार 03 लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। वही मृतकों में गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी तल्ला सूपी, बलराम पुत्र किशन राम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी तल्ला सूपी व संजय राम पुत्र हुकुम राम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी रिखाड़ी थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) मेडिकल कॉलेजों में 1455 पदों पर आवेदन के लिए खुलेगा पोर्टल

उक्त तीनों मृतको की बॉडी को रेस्क्यू टीम द्वारा खाई से रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया है ओर एम्बुलेंस की सहायता से शवों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के इन प्राइवेट स्कूलों पर हो सकता है एक्शन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश