उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पत्नी और बेटे के साथ जंगल लकड़ी लेने गए कर्मी को बाघ ने बनाया अपना निवाला

रामनगर (नैनीताल)- रामनगर में गुरुवार को जंगल में पत्नी और बेटे के साथ लकड़ी लेने गए कॉर्बेट के संविदा कर्मचारी 37 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र इंदर सिंह को बाघ ने हमला कर मार डाला। प्रेम सिंह कॉर्बेट मुख्यालय रामनगर में माली का काम करते थे और पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रामनगर ढेला मार्ग पर शव रखकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सिडकुल की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, सभी मुख्य गेट पर लगाया ताला, मचा हड़कंप

 

इस दौरान अधिकारियों से ग्रामीणों की तीखी नोंकझोक हुई। सावल्दे पूर्वी नेपाली कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह कॉर्बेट में संविदा पर तैनात थे। वह कई साल से माली का काम करते थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार को मौसम ठंडा होने की वजह से प्रेम सिंह अपनी पत्नी रूपा देवी, नौ साल के बेटे उदय व गांव के अन्य लोगों के साथ पास के कॉर्बेट के जंगल में जलाने के लिए लकड़ी लेने गए थे। यह जंगल बिजरानी रेंज में पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी व मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

वही रेंजर बिजरानी प्रकाश चंद्र हर्बोला ने बताया कि कानिया बिट कंपाउंट नंबर 10 में बाघ ने संविदा कर्मी पर हमला कर दिया। बाघ कर्मी को जबड़ों में दबाकर घने जंगल में करीब 300 मीटर अंदर ले गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर ग्रामीण और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर बाघ, प्रेम सिंह को छोड़कर भाग गया। तब तक बाघ ने उनके शरीर का नीचे का हिस्सा खा लिया था। मृतक के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर