उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

उधम सिंह नगर न्यूज़– उत्तराखंड के बाजपुर के गांव कनौरा स्थित गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद की टॉपर आयुषी भट्ट को किया गया उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मानित

वही परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कुचला, हुई मौत

वही सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डाग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्ल्ड अल्जाइमर डे पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित