उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में 28 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 22 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर सीएम धामी ने ली बैठक, अधिकारियो को दिए ये निर्देश

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 28 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार

 

 

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागेश्वर को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अभी और जारी रहेगी आफत की बारिश, आज इन दो जिलों में IMD की चेतावनी

 

 

प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।