उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, IMD के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम ने जारी किए आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बागेश्वर जिले में 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 31 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सुमित हृदयेश जोशीमठ के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, हर विषम परिस्थितियों में हम जोशीमठवासियो के साथ- सुमित हृदयेश

 

 

 

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्राधिकरण, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम दफ्तरों मारा छापा, दफ्तरों में मची खलबली, एक JE सहित तीन कर्मचारियों का जवाब-तलब

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्थान या अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रैन में लाश मिलने से सनसनी

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चों को घरों में सुरक्षित रखें तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। साथ ही मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।