उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दो गुटों में हुआ जमकर विवाद, पथराव में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, जाने वजह

रुड़की के पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS अफसर से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने की अभद्रता, ऑफ‍िस में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

 

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव मस्जिद के हिसाब किताब को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद गाली गलौच के साथ दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश और बर्फबारी

 

शोर सुनकर मोके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस घायलों को इमलीखेड़ा चौकी ले गई। जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कांवड़ मेले के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी, यहाँ डाक कांवड़ की तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से 5 की मौत, दो दिन में 70 कावड़िये हुए घायल।

थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि  कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार को मामला ज्यादा बढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।