उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का हुआ एलान, 10 मई को सुबह 7 बजे से कर सकेंगे दर्शन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। 10 मई को सुबह 7 बजे बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दीवार से टकराकर स्कूटी सवार युवक की हुई मौत

बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की तरह अब अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी तबादलों की जद में लाने की तैयारी

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 7 जून तक बारिश का दौर जारी, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार; मौसम विभाग का यलो अलर्ट

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।