उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तराखंड में देवप्रयाग के विटुला गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी प्रशासन से महिला को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने के प्रयास कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्शन कर लौट रहे हैदराबाद के तीर्थयात्रियों की बाइक पर पहाड़ से गिरी चट्टान, दो की हुई दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को महिला सुधा रतूड़ी उम्र 57 वर्ष पत्नी सोहन लाल घर के पास ही अपने खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक भालू आया और उसने महिला पर हमला बोल दिया। भालू ने महिला के सिर व पीठ को नाखूनों से बुरी तरह से नोंच डाला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) नैनीताल के हिमालय दर्शन में पुराने 1000 और 500 के नोटों के बंडल मिले, देखें वीडियो

महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा राजेश व अन्य लोग वहां पहुंच गए और भालू को किसी तरह वहाँ से भगाया। वही ग्राम प्रधान नरेंद्र रतूड़ी ने अपने वाहन से महिला को तुरंत श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। वहीं एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि महिला को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्णागिरि में हो गया बड़ा हादसा, एक वाहन ने कई लोगों को कुचला, जिसमें 5 की मौत व कई घायल, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद