उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) पिथौरागढ़ में फिर आया भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पिथौरागढ़ न्यूज़– उत्‍तराखंड की धरती एक बार‍ फ‍िर भूकंप के झटके से डोली। शुक्रवार शाम सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ साइबर ठगी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच युवक हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना

 

 

शुक्रवार की सायं नेपाल सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। जानकारी के अनुसार सायं 7 बजकर 16 मिनट पर नेपाल से लगी सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया । भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में झटका तेज महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-पछवादून में बच्चियों से दरिंदगी, बाल एवं महिला आयोग हुआ सख्त, आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग

 

 

अन्य स्थानों पर कुछ ही लोगों को इसका आभास हुआ। नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे के क्षेत्र में झटका तेज होने से लोग दहशत में रहे और घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप का केंद्र भी धारचूला तहसील क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई नैनीताल की युवती, खोज में जुटीं SDRF-NDRF की टीमें; ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से चल रहा सर्च ऑपरेशन