उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड -(बड़ी खबर) यहाँ अफसरों के निर्देशों की अवहेलना करने पर इस जिले के ADO के ऊपर हुई कार्यवाही, हुए सस्पेंड

  • चंपावत के एडीओ कोऑपरेटिव हुए निलंबित

देहरादून न्यूज़– चंपावत के जिला सहायक निबंधक कार्यालय में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 राजकिशोर को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव ने निलंबित कर दिया है। उनकी जांच बैठाते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-1 जनवरी से सरकारी अस्पतालों में इलाज में मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने लिया है यह बड़ा फैसला

वही एडीओ राजकिशोर को समय- समय पर बिना बताए या बिना अवकाश प्रार्थनापत्र कार्यालय से अनुपस्थित रहने, अफसरों के निर्देशों की अवहेलना, बार-बार निर्देश के बाद भी कार्य व्यवहार में सुधार न लाने, अनाधिकृत रूप से कार्य से अनुपस्थित रहने और अफसरों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव ने निलंबित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन व्यवसायियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

शुक्रवार को अपर निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ल ने उप निबंधक अल्मोड़ा हरीश चंद्र खंडूरी को जांच अधिकारी नियुक्त कर उन्हें राजकिशोर के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र तैयार करने के निर्देश दिए। एडीओ राजकिशोर पर उत्तराखंड सहकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उत्‍तराखंड सरकार की मान्यता के बिना प्रदेश में नहीं चला सकेंगे मदरसा