उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 घायल

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): उत्तराखंड में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। गंगोलीहाट में शेरा घाट के पास बरातियों से भरी एक जीप गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला समेत पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक,

 

 

जानकारी के अनुसार, बरात शेरा घाट से पाटी (चंपावत) आई थी। शुक्रवार देर रात लगभग 2:30 बजे बरात वापस लौट रही थी, तभी शेरा घाट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मसूरी में एमपीजी कॉलेज के छात्र संघ सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

 

घायलों में से चार का लोहाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल शख्स को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक जुलाई से देश भर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्‍तराखंड तैयार, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

 

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।