उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड ( बड़ी खबर) यहां रोडवेज की बस के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, सवारियों में मची चीख-पुकार, बाल बाल बचे बस की 40 सवारियां, पढ़े पूरी खबर।

मंसूरी न्यूज़- उत्तराखंड में आए दिन उत्तराखंड रोडवेज की बसें हादसे का शिकार हो रही है। अब खबर मंसूरी से आ रही है। जहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बस बुधवार को एक बार फिर लोगों के लिए आफत बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- निजी स्कूलों की शिकायत के लिए जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

दरअसल बस मसूरी से 40 सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। तभी बस का प्रेशर लीक होने से ब्रेक पैडल अंदर घुस गया। चालक ने किसी तरह गियर डाउन करते हुए बस को लिंक मार्ग की तरफ ले जाकर पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस में सवार 40 लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों के वाहन पर पहाड़ से गिरे पत्थर, दो की मौत, चार घायल

वही चालक धीरज मुनि शाह ने बताया कि बस अड्डे से करीब 100 मीटर आगे बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो गया।इससे ब्रेक पैडल अंदर घुस गया और ब्रेक लगने बंद हो गया। यदि बस चालक सूझबूझ से काम नहीं करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा की तेज धारा में बहा युवक, सर्च अभियान जारी