उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ टैक्स चोरी पर जीएसटी की टीम ने हेली कंपनी के कार्यालयों में मार छापा, अन्य हेली कंपनी विभाग के रडार पर।

देहरादून न्यूज़- जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग की टीम ने केदारनाथ धाम में हेली सेवा संचालित कर रही ट्रांस भारत एविएशन के कार्यालयों में छापा मारा है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में कारोबार के अनुसार जीएसटी जमा नहीं किया। इसके साथ ही अन्य हेली कंपनियों भी विभाग के रडार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर खेला दांव

राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर राज्य कर संभाग हरिद्वार की टीम ने शुक्रवार को जीएसटी चोरी पर ट्रांस एविएशन के गुप्तकाशी व देहरादून स्थित कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने हेली सेवा संचालन से कंपनी की आय की जांच कर दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। विभाग की इस कार्यवाही से हेली कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा से पहले ही बवाल! तीन स्थानों पर कांवड़ियों का हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़, सड़कें बनी रणभूमि

संयुक्त आयुक्त हरिद्वार सुनीता पांडेय ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन ने 2017-18 में कम कारोबार दिखाकर जीएसटी जमा नहीं किया। इस पर विभाग टीम ने कंपनी के देहरादून व गुप्तकाशी कार्यालय में छापा मारकर कार्यवाही की है। कंपनी के सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद ही चोरी की गई टैक्स राशि का पता लग पाएगा। विभाग की कार्यवाही जारी है। केदारनाथ में हेली सेवा संचालित कर रही अन्य एविएशन कंपनियों की जीएसटी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: अगले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी के आसार