उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते रंगे हाथों सिपाही गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप

हरिद्वार न्यूज़- यहाँ हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी निवासी राजू ने विजिलेंस को शिकायत की पत्र देकर बताया था कि उसके वह परिवार वालों के खिलाफ 27 मई को तुषार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर कनखल ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 13 निर्भया हॉस्टल के लिए 48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री व सीएम धामी का जताया आभार।

उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया था।मुकदमे के संबंध में 25 अक्टूबर को पुलिस चौकी जगजीतपुर में मुंशी के पद पर तैनात सिपाही पप्पू कश्यप ने उन्हें चौकी बुलाया आरोप है कि सिपाही ने उसे व उसके परिवार के एक अन्य सदस्यों को हवालात में बंद कर दिया और उसकी जेब में रखी रकम निकाल ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ नैनीताल पुलिस की रेट्रो/मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वालों के खिलाफ कार्यवाही, कई वाहनों के किये चालान

इतना होने के बाद सिपाही ने निकले ₹5000 चौकी इंचार्ज को देकर उन्हें बचाने की बात कही। आरोप है कि सिपाही ने कहा कि आरोपियों की जमानत कराने के लिए पांच हजार और देने होंगे, जिससे उनकी बाहर से ही जमानत हो जाए।सूचना पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की रकम ले रहे सिपाही पप्पू कश्यप को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम सिपाही को अपने साथ देहरादून ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 24 घंटे खतरनाक! देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में रेड अलर्ट जारी, जिले में कई सड़के बंद