उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – भाजपा ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की करी घोषणा

भाजपा ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बद्रीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश के आज सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

 

 

भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने दो मामलों में शराब और चरस की तस्करी कर रहे 02 युवकों को किया गिरफ्तार

 

पार्टी के पर्यवेक्षक टीमों ने बद्रीनाथ और मंगलौर विस सीट पर रायशुमारी की औपचारिकता पूरी कर बृहस्पतिवार को ही नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए थे। देर रात समिति ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ( दुखद खबर) टिहरी में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक सहित चार महिलाओं की दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर।